Sunday, February 15, 2026
Homeराज्यचंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में कांग्रेस व आआपा में हुआ...

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में कांग्रेस व आआपा में हुआ गठबंधन

– मेयर पद पर आआपा तो सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के लिए कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

चंडीगढ़ (हि.स.)। नगर निगम में मेयर पद के लिए होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। चंडीगढ़ में 18 जनवरी को तीनों पदों के लिए होने वाले चुनाव में तिकोना मुकाबला होने के बावजूद गठबंधन के उम्मीदवारों का पलड़ा भारी दिख रहा है।

पिछले दो दिनों से इस बात की अटकलें तेज थी कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के दौरान इंडी गठबंधन का असर दिखाई दे सकता है, लेकिन राजनीतिक चर्चाओं पर विराम लगाते हुए चंडीगढ़ के पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल ने सोमवार को साफ कर दिया कि मेयर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में आपसी समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि मेयर पद पर आम आदमी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर पद कांग्रेस को मिलेगा। दोनों पार्टी एक-दूसरे का समर्थन करेंगी। अभी लोकसभा चुनाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। उस पर पार्टी हाईकमान कोई फैसला लेगी।

चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं। मेयर चुनाव में इन 35 वोटों के अलावा सांसद का भी वोट मान्य होता है। यहां भाजपा के 14, आआपा के 13, कांग्रेस के 7 और एक पार्षद अकाली दल का है। भाजपा को एक वोट का समर्थन सांसद किरण खेर से भी है। कांग्रेस और आआपा में गठजोड़ के बाद दोनों के पार्षद मिलाकर 20 वोट होने पर वह सभी तीनों पदों पर जीत सकते हैं।

चंडीगढ़ निगम में पिछले दो वर्षों से भाजपा अपना मेयर बनाती आ रही है। इस बार यहां भाजपा के अलावा कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के बीच तिकोना मुकाबला होने के कारण पंजाब में आम आदमी पार्टी तथा हरियाणा में भाजपा की सरकार भी इस चुनाव में परोक्ष रूप से दिलचस्पी ले रही है।

संजीव/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular