Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेश घोसी उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान पर फेंकी काली स्याही

 घोसी उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान पर फेंकी काली स्याही

मऊ(हि.स.)। घोसी विधानसभा के उपचुनाव में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान पर प्रचार के दौरान एक युवक ने काली स्याही फेंक दी। स्याही उनकी आंख में भी पड़ गई। घटना के बाद सुरक्षा में तैनात और समर्थक कुछ समझ पाते, तब तक युवक फरार हो गया। इस दौरान उनके खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

कोपागंज ब्लॉक के अदरी स्थित एक कॉलेज में जन चौपाल के कार्यक्रम के बाद दारा सिंह चौहान चुनाव-प्रचार में दूसरे क्षेत्र में जा रहे थे। उनका काफिला जैसे ही अदरी चट्टी पर पहुंचा तो कुछ लोग फूल-माला के साथ उनका स्वागत करने लगे। तभी स्वागत करने वालों की भीड़ में ही किसी ने उनके ऊपर काली स्याही फेंक दी। दारा सिंह चौहान के साथ उनके साथ चल रहे समर्थकों के कपड़ों पर भी स्याही पड़ गयी है।

घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच स्याही फेंकने वाले को सुरक्षाकर्मी व लोगों ने दौड़ाया, लेकिन वह मौका पाकर फरार हो गया। इसके बाद दारा सिंह चौहान बिना प्रचार किए ही वापस लौट गए।

सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह दलित और ब्राह्मणों का हत्यारा है : दारा

दारा सिंह चौहान ने इस घटना के बाद प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों बताया कि यह विरोधियों की साज़िश है। वे योगी और मोदी के नेतृत्व में घोसी में खिल रहे कमल से हताश और निराश हैं। उन्होंने कहा कि पांच तारीख़ को घोसी की जनता जब उन्हें भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजगी, तब उन्हें पता चल जाएगा कि घोसी की जनता क्या चाहती थी।

बात-बात में उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को दलितों और ब्राह्मणों का हत्यारा बताया है।उन्होंने कहा कि विरोधी हताश और निराश होकर कहीं न कहीं ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने घटना को माहौल बिगाड़ने की साज़िश भी बताया।

आनंद/दीपक/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular