Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेश घोसी उपचुनाव: दारा सिंह चौहान भाजपा उम्मीदवार घोषित

 घोसी उपचुनाव: दारा सिंह चौहान भाजपा उम्मीदवार घोषित

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा के उपचुनाव के लिए पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान को उम्मीदवार घोषित किया है। इसकी घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने की है।

दारा सिंह चौहान योगी आदित्यनाथ के प्रथम कार्यकाल में मंत्री रहे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से ऐन पहले वह भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गये थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। अभी हाल ही में उन्होंने समाजवादी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी जिसके कारण चुनाव कराना पड़ रहा है।

बृजनन्दन/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular