Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

मुरादाबाद(हि.स.)। उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार निवारण संगठन सरकारी व गैर सरकारी विभागों में कार्यरत भ्रष्ट अधिकारी और कर्मियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मुरादाबाद की एंटी करप्शन इकाई ने तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक को घूस लेते गिरफ्तार किया है।

एंटी करप्शन की मुरादाबाद टीम ने बताया कि जिले की कांठ तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक धरमबीर सिंह द्वारा एक कार्य के बदले पीड़ित व्यक्ति से घूस मांगी जा रही थी। इस शिकायत पर टीम ने उन्हें 10 हजार रुपये लेते पकड़ा है। मामले से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए राजस्व निरीक्षक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया है। आरोपित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को भी अमल में लाया जा रहा है।

निमित/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular