Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघायल सिपाही को देख सीएम योगी ने रुकवाई गाड़ी, फ्लीट में शामिल...

घायल सिपाही को देख सीएम योगी ने रुकवाई गाड़ी, फ्लीट में शामिल एम्बुलेंस से भेजा अस्पताल

लखनऊ के सरोजनीनगर में ड्यूटी पर एक वाहन की टक्कर लगने से पीएसी का एक जवान घायल हो गया। वह सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। इसी बीच वहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला गुजरा। मुख्यमंत्री ने भीड़ देखकर मुख्य सुरक्षा अधिकारी से जानकारी लेने को कहा। अधिकारी ने सिपाही के घायल होने के बारे में बताया तो मुख्यमंत्री ने अपनी फ्लीट की एम्बुलेंस के साथ सुरक्षा अधिकारी को घायल सिपाही की मदद के लिये वहीं रोक दिया। फिर इस एम्बुलेंस से ही लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular