पुलिस के सराहनीय कार्य से गरीब बच्चों के खिले चेहरे
कानपुर (हि.स.)। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही खासकर बच्चे उतावले हो जाते हैं, लेकिन गरीबी में ज्यादातर बच्चों की आंकाक्षा दब जाती है। इसको देखते हुए घाटमपुर पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। घाटमपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गरीब बच्चों को दीपावली गिफ्ट देकर उनके चेहरों पर खुशियां लाने का काम किया है।
दीपावली के त्योहार पर छोटे बच्चों में अलग ही खुशी देखने को मिलती है, लेकिन देखा जाता है कि अधिकांश बच्चे गरीबी में अपनी खुशी को दबा देते हैं। इसको देखते हुए घाटमपुर पुलिस ने सुनिश्चित किया है कि जिन बच्चों में पटाखे से लेकर मिठाइयों को लेकर आभाव रहता है उनको दीपावली गिफ्ट यानी पटाखे, मिठाइयां आदि देने का फैसला लिया है। इसी के तहत बुधवार को थाना प्रभारी की अगुवाई में थाना पुलिस अपने क्षेत्र के गरीब बच्चों को दीपावली गिफ्ट वितरित किये। एसपी आउटर अजीत सिन्हा ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर ला एण्ड आर्डर की जिम्मेदारी पुलिस पूरी तरह से निभा रही है। इसके साथ ही मानवीय दृष्टिकोण से पुलिस अपने क्षेत्र के गरीब बच्चों को दीपावली गिफ्ट भी दे रही है। इससे पुलिस की साख जनता के बीच और बेहतर होगी और गरीब बच्चों में खुशी का माहौल देखने को मिले
