Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघाघरा नदी का रिंग बांध टूटा, मचा हड़कंप

घाघरा नदी का रिंग बांध टूटा, मचा हड़कंप

आजमगढ़ (हि.स.)। घाघरा नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की दोपहर घाघरा नदी के पानी दबाव के चलते नैनीजोर के समीप रिंग बांध टूट जाने के बाद मुख्य बांध पर ओवरफ्लो होने लगा है, जिससे महुला गढ़वड़ बंधे पर दबाव बढ़ गया। रिंग बांध टूटने से जहां प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के साथ भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी गुरुवार को मौके पर पहुंचे थे। घाघरा नदी के पानी के तेज बहाव को देखते हुए अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिया था कि किसी भी हालत में रिंग बांध नहीं टूटना चाहिए लेकिन राज्यमंत्री व सांसद का आदेश अधिकारियों पर बेअसर रहा । पानी के तेज दबाव के कारण शुक्रवार की दोपहर आचानक रिंग बांध टूट गया। टूटे रिंग बांध में करीब 2 मीटर से अधिक चौड़ा है, जिससे तेज धारा के साथ पानी महुला गढ़वल बंधे पर तेजी के साथ दबाव बन रहा है। रिंग बांध टूटने से प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है। कारण कि नदी के पानी का तेज दबाव के कारण महुला गढ़वल बंधे पर भी असर पड़ सकता है,जिससे बंधे पर किसी तरह की परेशानी आई तो भारी तबाही मचनी तय है। वहीं बाढ़ के पानी से घिरे ग्रामीण महुला गढ़वल बंधे पर शरण लिए हुए हैं। उनका आरोप है कि उन्हें किसी भी तरह की सरकारी सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है। प्रशासन के अधिकारी सिर्फ कागजों में खानापूर्ति करने में जुटे हैं।

राजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular