Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघर से लापता बच्चे का शव बरामद, एसएसपी ने किया दौरा

घर से लापता बच्चे का शव बरामद, एसएसपी ने किया दौरा

-एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने किया मौका मुआयना

– जल्दी ही मामले का अनावरण करने का दावा

गोरखपुर(हि.स.)। बांसगांव थाना क्षेत्र के सिरसिया बहोरवा से तीन दिन पूर्व गायब हुए बच्चे का शव बुधवार को बरामद हुआ। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सिरसिया बहोरवा गांव के पास ही बच्चे का शव एक खेत में एक तालाब के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी है। बता दें कि गायब हुए बच्चे की खीज में न सिर्फ पुलिस जुटी थी बल्कि ग्रामीणों ने भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी। मौके पर पहुंची फ्रेंसिं और डाग स्क्वॉयड की टीमों ने भी हत्यारे का पता लगाने की कोशिश की। फिलहाल यह जांच अभी जारी है।

इस 06 वर्षीय बच्चे का शव मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने घटनास्थल का निरीक्षण करने बाद बातचीत के दौरान कहा कि घटना का शीघ्र ही अनावरण होगा। उन्होंने बताया कि अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक दक्षिणी की अगुवाई में पुलिस की 3 टीमें गठित की गयी हैं। फिलहाल, बच्चे के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। एसएसपी का कहना है कि पुलिस ने सभी विकल्प खुले रखे हैं। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई और तेज होगी।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular