Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघर से लापता अधेड़ की लाश गोमती नदी में मिली

घर से लापता अधेड़ की लाश गोमती नदी में मिली

सुलतानपुर (हि स.)। थाना मोतिगरपुर के तिवारीपुर गांव में रहने वाला युवक चार दिन पहले नित्यक्रिया के लिए घर से गया था। इसके बाद से वह लापता चल रहा था। गुरुवार की सुबह लापता युवक की लाश गोमती नदी में मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने गुरुवार को यह बताया कि थाना मोतिगरपुर क्षेत्रान्तर्गत शिवशंकर पाण्डेय (50) बीते छह फरवरी को अपने घर से शौच के लिए निकले थे, जो मानसिक रुप से विक्षिप्त थे। शाम तक वापस न लौटने की स्थिति में परिजनों द्वारा थाना स्थानीय पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गुरुवार को ग्राम नानेमऊ में शमशान घाट के पास गोमती नदी में लापता शिवशंकर की लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पहचान करते हुए आगे की कार्रवाई की।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular