Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघर मे सो रहे मां-बेटे की जलने से मौत

घर मे सो रहे मां-बेटे की जलने से मौत

– शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा

सुलतानपुर(हि.स.)। थाना धनपतगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुख बड़ेरी मजरे रघुवीर का पुरवा में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट से मां और पुत्र की मौत हो गयी। घटना का पता तब चला, जब आज भोर में करीब तीन बजे उनके घर से कुछ फटने की आवाज आयी।

धनपतगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुख बड़ेरी मजरे रघुवीर का पुरवा मे बीती रात करीब 50 वर्षीय सुभ्रता और उसका पुत्र 20 साल का सूरज घर में सो रहे थे। भोर में लगभग तीन बजे कुछ फटने की आवाज सुनकर पड़ोसी ने कारण जानना चाहा। उसने घर से धुआं निकलता देख गुहार लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो सब कुछ जलकर राख हो चुका था। दो लोगों की लाश बिल्कुल जली हुई पाई गई। इसके साथ ही सारी गृहस्थी भी जलकर खाक हो गयी थी।

आग के कारण बेटे के साथ जली सुभ्रता के ससुर और पति की पिछले दो महीने के अंदर मौत हो गयी थी। उसके चार बेटों में एक 15 दिन पहले ही लापता हो गया है, जबकि दूसरा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। अब मां के साथ तीसरे की मौत हो गई। चौथा सबसे बड़ा बेटा अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular