Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघर में दो पत्नियां और सात बच्चे, फिर भी तीसरी शादी की...

घर में दो पत्नियां और सात बच्चे, फिर भी तीसरी शादी की जिद, विरोध पर खाया जहर

प्रादेशिक डेस्क

अलीगढ़। हाथरस जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की अजीब जिद ने सभी को अचरज में डाल दिया है। वह पहले से दो शादियां कर चुका है। दोनों पत्नी जिंदा हैं। सात बच्चे हैं, लेकिन अब वह तीसरी शादी करने की जिद पर अड़ा है। बुधवार को उसने अपनी बेटी की ससुराल में आकर हंगामा करने लगा कि वह अब तीसरी शादी करेगा। दोनों पत्नियों को जब पता चला तो बच्चों को लेकर बेटी की ससुराल आ गयीं। उन्होंने पति का विरोध किया तो उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। आनन-फानन उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव निवासी एक व्यक्ति की एक बेटी का ससुराल कोतवाली सदर से सटे एक गांव में है। वह अपनी बेटी की ससुराल में घूमने के लिए आया हुआ था। यहां उसने शराब का सेवन कर लिया और तीसरी शादी करने की जिद करने लगा। जब दामाद ने अपने ससुर का यह रूप देखा तो उसने अपनी सास को बता दिया। दोनों सास इकट्ठा होकर अपने बच्चों को लेकर बेटी की ससुराल आ गयीं। जब दोनों पत्नियों ने अपने पति को समझाया तो वह किसी की मानने के लिए तैयार नहीं हुआ। उसने ने काफी देर तक हंगामा करने के बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसके विषाक्त पदार्थ खाते ही खलबली मच गई। आनन-फानन में उसे बागला जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी। उसे चावड़ गेट स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। कोतवाली सदर प्रभारी अरविन्द्र राठी तक फिलहाल मामला नहीं पहुंचा है। उन्होंने अनभिज्ञता जताई है।

यह भी पढें : वकीलों, पत्रकारों और शिक्षकों के लिए मकान बनाएगी योगी सरकार

घर में दो पत्नियां और सात बच्चे, फिर भी तीसरी शादी की जिद, विरोध पर खाया जहर
RELATED ARTICLES

Most Popular