Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघर में घुसे चोर की पीट-पीट कर हत्या, दूसरा फरार

घर में घुसे चोर की पीट-पीट कर हत्या, दूसरा फरार

– देर रात मोटर मैकेनिक के घर चोरी करने घुसे थे दो चोर

– चोर के पकड़े जाने पर मोहल्लेवासी आक्रोशित

मीरजापुर (हि.स.)। कटरा कोतवाली अंतर्गत जंगीरोड स्थित कृष्णपुरम काॅलोनी निवासी रमाकांत बिंद के मकान में चोरी करने घुसे एक चोर को गृहस्वामी ने पकड़ लिया। घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों ने 30 वर्षीय अज्ञात चोर की जमकर पिटाई कर दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । शनिवार की सुबह मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा, सीओ सिटी प्रभात राय मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

जंगीरोड स्थित कृष्णपुरम काॅलोनी निवासी रमाकांत बिंद के मकान में देर रात दो चोर दीवार फांदकर घुसे थे। बरामदे में रखे इलेक्ट्रानिक सामान को बोरी में भर रहे थे। इसी दौरान रमाकांत की पत्नी की नींद खुल गई। उसने पति को जगाया। शोर मचाने पर दोनों चोर भागने लगे। यह देख रमाकांत ने दौड़ाकर एक चोर को पकड़ लिया। मोहल्ले में शोरगुल सुन अन्य लोग भी पहुंच गए और चोर की पिटाई करने लगे। इससे सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गई हालांकि दूसरा चोर भागने में कामयाब रहा।

पुलिस 30 वर्षीय अज्ञात चोर की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। अभी तक चोर के बारे में केवल यही पता लग पाया है कि वह कटरा कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी अनगढ़ रोड का निवासी है। पुलिस मौके पर जाकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक और अज्ञात चोर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही गृहस्वामी पर भी पीटकर मारने का मामला दर्ज होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular