Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या

घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या

मेरठ (हि.स.)। परतापुर थाना क्षेत्र के सोलाना गांव में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने के विवाद के बाद हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। छर्रे लगने से मृतक के कई परिजन घायल हो गए। गांव में कई थानों की फोर्स तैनात की गई है और आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

सोलाना गांव निवासी इसरार अपने बेटे आमिर के साथ रविवार की देर रात खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लादकर ला रहे थे। रास्ते में गांव के आफाक और हुमायूं की बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टककर हो गई। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। लोगों ने दोनों को शांत कर दिया। घटना के कुछ देर बाद ही आफाम व हुमायूं ने अपने साथियों के साथ इसरार के घर पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसी बीच आफाक ने तमंचे से इसरार गोली मार दीं। एक गोली आमिर के गले और दूसरी पेट में लगी। जबकि छर्रे लगने से इसरार, इकरार, मोहसिन और महिला लविश घायल हो गए। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। आनन-फानन में आमिर को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी कई थानों की फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। मृतक आमिर चार भाई है और उसकी 27 मई को सालेपुर सठला गांव में शादी होनी थी। पुलिस ने आरोपितों की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपितों का कुछ पता नहीं चला। मुख्य आरोपित आफाक के पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आफाक गांव के पूर्व प्रधान अफजाल का भतीजा है। एसपी सिटी पीयूष कुमार के अनुसार, आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

कुलदीप/राजेश तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular