Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोप...

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोप में छह युवकों पर मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद (हि.स.)। थाना कटघर क्षेत्र निवासी महिला ने मोहल्ले के छह युवकों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और मारपीट का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने छह आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

कटघर थाना क्षेत्र के सूरजनगर निवासी महिला ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि दो जनवरी को उसके पति पूजा करने शाम के वक्त नजदीकी मंदिर में गए थे। मंदिर परिसर में मौजूद मोहल्ले के ही रहने वाले रजनीश, करन, प्रेम, उत्तम समेत छह लोगों के साथ पति का विवाद हो गया। इसके बाद रजनीश अपने साथियों के साथ घर में घुस आया, जहां उसने महिला के पुत्र के साथ मारपीट की। बेटे को बचाने आई महिला के साथ रजनीश व उसके साथियों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर क्षेत्रीय लोग इकठ्ठे हो गए, जिसके कारण सभी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भाग निकले।

कटघर थाना प्रभारी राजेश सोलंकी ने बताया कि मामले में गुरुवार को छह युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

निमित

RELATED ARTICLES

Most Popular