Wednesday, April 8, 2026
Homeराष्ट्रीयघर पर कोरोना मरीज ऐसे मेनटेन रखें आक्सीजन लेवल, सरकार ने समझाया

घर पर कोरोना मरीज ऐसे मेनटेन रखें आक्सीजन लेवल, सरकार ने समझाया

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कहर ने देश में कोहराम मचा दिया है। कोरोना की वजह से चारों तरफ ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार है। ऐसे में अगर कोई कोरोना मरीज है और उसे बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं हो रही है तो वे घर पर रहकर भी अपना ख्याल रख सकता है और सांस की तकलीफों को भी कुछ व्यायाम के जरिए दूर कर सकते है। घर पर ही कोरोना से लड़ रहे मरीज प्रोनिंग व्यायाम के जरिए सांस लेने में कठिनाइयों को दूर कर सकते हैं। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ खास तरीके अपनाने की सलाह दी है और कुछ डॉक्यूमेंट शेयर किए हैं, जिससे कोई भी अपना ऑक्सीजन लेवल भी मेंटेन रख सकता है। अगर सांस लेने में समस्या हो रही है और ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है तो इस प्रोनिंग व्यायाम के जरिए कोई भी मरीज अपने ऑक्सीजन लेवल को बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, प्रोनिंग एक तरह की प्रक्रिया है, जिसमें मरीज को पेट के बल लेटना होता है। यह प्रक्रिया मेडिकली प्रमाणित है, जिसमें सांस लेने में सुधार होता है और ऑक्सीजन लेवल में मदद मिलती है। होम आइसोलेशन में कोरोना मरीज के लिए प्रोनिंग काफी मददगार है। अगर किसी का ऑक्सीजन लेवल 94 से नीचे है और उसे सांस लेने में परेशान ही रही है तो ऐसे होमम आइसोलेशन वाले मरीज पेट के बल लेट कर यह व्यायाम कर अपने ऑक्सीजन लेवल को बढ़ा सकता है। ऑक्सीजन की मात्रा को बरकरार रखने के वास्ते प्रोनिंग प्रक्रिया को अपनाया जाता है। इस प्रोनिंग प्रक्रिया में पांच तकियों की जरूरत होती है। प्रोनिंग के लिए गर्दन के नीचे एक तकिया रखना होता है और फिर एक या दो तकिया छाती के नीचे रखा जाता है (ऊपरी थाइज के जरिये)। इसके बाद दो तकिया पैर के अगले भाग के नीचे रखना होता है। हर तीस मिनट में पेट के पल लेटने की स्थिति को बदलने की जरूरत होती है। यानी इसमें उपर्युक्त मुद्रा में 30 मिनट से ज्यादा नहीं रहना है।

कब न करें प्रोनिंग :

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस प्रोनिंग व्यायाम के लिए कुछ शर्तें रखी हैं कि आपको किन हालातों में इसे नहीं करना है। अगर आप प्रेगनेंट हैं या कोई मेजर कार्डिएक कंडीशन है या शरीर में स्पाइनल से जुड़ी कोई समस्या या फ्रैक्चर हो तो इस प्रक्रिया को न अपनाएं।

और क्या ख्याल रखें :

खाना खाने के बाद तुरंत बाद यह प्रक्रिया न अपनाएं। जब सहने योग्य हो, तभी यह अपनाएं। कोई व्यक्ति एक दिन में 16 घंटे तक यह प्रक्रिया कर सकता है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular