Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघर के बाहर सो रहे युवा चाय विक्रेता की धारदार हथियार से...

घर के बाहर सो रहे युवा चाय विक्रेता की धारदार हथियार से मारकर हत्या

वाराणसी (हि.स.)। चोलापुर थाना क्षेत्र के आयर बाजार में घर के बाहर सो रहे युवक की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। 

 शनिवार को घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अमित पाठक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह व सीओ बड़ागांव मौके पर पहुंच गये। अफसरों ने घटना स्थल का मुआयना कर मृत युवक के परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की। चोलापुर पुलिस ने पंचनामा आदि के कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
आयर बाजार निवासी स्व.लालजी जायसवाल का पुत्र विनय जायसवाल उर्फ बिन्दू (32) अपने घर के पास चाय की दुकान लगाता था। प्र​तिदिन की भांति बिन्दू शुक्रवार की देर शाम दुकान बढ़ाने के बाद खाना खाकर घर के बाहर चारपाई पर सो गया। देर रात किसी समय वहां पहुंचे बदमाशों ने बिंदू के सिर पर धारदार हथियार से मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से भाग निकले। दिन निकलने पर बिंदू का भतीजा उधर से गुजरा तो चाचा को खून से लथपथ देख परिजनों को सूचना दी। तब तक आसपास के लोग भी वहां जुट गये और पुलिस को सूचना दे दी। बिंदू पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। पुलिस परिजनों से पूछताछ के बाद बदमाशो की तलाश में जुट गई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular