Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघमंडिया गठबंधन के बाकी दलों ने भी हीनता ओढ़ रखी है :...

घमंडिया गठबंधन के बाकी दलों ने भी हीनता ओढ़ रखी है : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के बाकी दलों ने गांधी परिवार सरीखी हीनता ओढ़ रखी है जो अद्भुत भारत के बारे में रत्ती भर भी सकारात्मक नहीं सोच सकते।

केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को ट्वीट कर इण्डिया का नाम भारत करने के मुद्दे पर विपक्षी दलों के नेताओं की बयानबाजी पर तंज कसा है। गौरतलब हो कि इण्डिया का नाम भारत करने का विरोध सपा,बसपा और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने की है। इसके बाद उप मुख्यमंत्री का ट्वीट आया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब देश जीतता है तो भारत माता की जय बोला जाता है,इंडिया माता की नहीं। 2024 लोकसभा चुनाव में तीसरी बार मोदी सरकार आने का डर विपक्ष के नेताओं की बयानबाजी में साफ़ दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार की धुरी वाला घमंडिया गठबंधन लड़ने चला था राजग से, लेकिन इसने तो दुनिया के सबसे प्राचीन यानी सनातन धर्म के खिलाफ ही युद्ध छेड़ दिया है, जो धर्म के साथ खड़ा नहीं हो सकता, उसका हश्र कौरवों जैसा होता है।

बृजनन्दन/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular