Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघने कोहरे से बढ़ी आफत, मंगलवार से कुछ राहत की उम्मीद

घने कोहरे से बढ़ी आफत, मंगलवार से कुछ राहत की उम्मीद

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में ठंड का दौर जारी है। पूरे प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी घने कोहरे व शीत लहर की चेतावनी को दी है। वहीं मंगलवार से कुछ राहत होने की उम्मीद जताई है।

रविवार को सबसे न्यूनतम पारा अयोध्या का रहा, जहां तीन डिग्री तक तापमान पहुंच गया था। वहीं हमीरपुर, प्रयागराज, कानपुर का न्यूतम पार 3.2 डिग्री, आगरा का 3.4 और वाराणसी का 3.8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे तापमान पहुंचा था।

सोमवार को पूर्वांह्न 11 बजे तक प्रयागराज का तापमान 7.2, बहराइच का 8.4, बरेली का 7.6, फुर्सतगंज का 8, गोरखपुर का 8.4, झांसी का 8.2, लखनऊ का 5.4, मेरठ का 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कोहरे की स्थिति यह रही कि लोगों का सड़क पर चलना भी परेशानी का सबब बन गया।

प्रयागराज में रात का पारा 3.2 रहा, लेकिन दिन के पारे में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई। इसमें पारा 21.8 डिग्री रहा, जबकि झांसी में भी न्यूनतम पारा 4.2 रहा, लेकिन दिन का पारा 24 डिग्री से अधिक हो जाने से लोगों ने राहत महसूस की। अयोध्या में दिन का तापमान भी कम रहा, वहां अधिकतम पारा 13.5 रहा।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular