Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघड़ा हो रहा है खाली, मत बर्बाद करो पानी, जल सरंक्षण के...

घड़ा हो रहा है खाली, मत बर्बाद करो पानी, जल सरंक्षण के लिए जागरूकता अभियान

वाराणसी (हि.स.)। भीषण गर्मी के दौर में पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए सोमवार को सामाजिक संस्था सुबह ए बनारस क्लब के सदस्यों ने भैरवनाथ स्थित श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में जागरूकता अभियान जलाया। जिसमें छात्राओं ने भी बढ़चढ़ कर भागीदारी की।

संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, डॉ अशोक कुमार राय, कॉलेज की प्रधानाचार्या डा. मुक्ता पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा कि प्राकृतिक जल के स्रोत दिन प्रतिदिन नष्ट होते चले जा रहे हैं। इस कारण मनुष्य के सामने जल संकट एक विकराल समस्या के रूप में प्रकट हुई है। नदियों का देश होने के बावजूद भी हमारे देश में कई भागों में आज शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यह समस्या सरकार के साथ-साथ संपूर्ण मानव जाति के लिए एक चुनौती साबित हो रही है।

कहा कि चारों तरफ पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोग घंटों खाली घड़ा और बाल्टी लेकर दो बूंद पानी के लिए लाइन में लगे हुए हैं। इन्हीं समस्याओं और गिरते भूजल स्तर को देखते हुए अकारण पानी की बर्बादी रोकने के लिए हमें संकल्पित होना पड़ेगा। अभियान में शामिल छात्राओं के हाथ में बिन पानी सून घड़ा और नाना शब्दों के स्लोगन लिखी तख्तियां रही।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular