Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघटतौली को लेकर राशन कोटेदार और ग्राम प्रधान अमाने-सामने, सौंपा ज्ञापन

घटतौली को लेकर राशन कोटेदार और ग्राम प्रधान अमाने-सामने, सौंपा ज्ञापन

कानपुर(हि.स.)। राशन में घटतौली करने के मामले को लेकर मंगलवार को नरवल के कोटेदार ने ग्राम प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोटेदार एवं स्थानीय लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

नरवल तहसील क्षेत्र के नेवादा बौसर गांव में घटतौली मामले को लेकर कोटेदार और ग्राम प्रधान एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। नेवादा बौसर गांव के सरकारी गल्ले के कोटेदार शिव प्रसाद ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी नरवल को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें उसने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान जबरन अवैध वसूली करने का दबाव बना रहे हैं। जबकि इसी मामले को लेकर शनिवार को नेवादा बौसर गांव के साथ ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ उपजिलाधिकारी से शिकायत की थी कि ग्रामीणों को राशन कम दिया जा रहा है।

ग्रामीण जब राशन घटतौली का विरोध करते हैं तो कोटेदार उनसे अभद्रता करता है। एससी-एसटी में फंसाने की धमकी देता है। कोटेदार पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण अड़े हुए है। इस तरह दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

इस मामले में एसडीएम नरवल गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि दोनों पक्ष से शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular