Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाग्वालियर-बरौनी एवं जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस अब बभनान स्टेशन पर भी रुकेगी

ग्वालियर-बरौनी एवं जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस अब बभनान स्टेशन पर भी रुकेगी

(हि.स.)। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बरौनी जंक्शन की दो प्रमुख ट्रेन तीन सितम्बर से बभनान स्टेशन पर भी रुकेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या- 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या- 15654/15653 जम्मूतवी-गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस का पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों के मध्य स्थित बभनान स्टेशन पर अगले छह माह के लिए प्रायोगिक तौर पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि तीन सितम्बर से 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस 18.19 बजे बभनान स्टेशन पहुंचेगी और 18.21 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा आठ सितम्बर से गाड़ी संख्या-15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 15.50 बजे बभनान पहुंचेगी और 15.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह दो सितम्बर से गाड़ी संख्या-11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 00.07 बजे बभनान स्टेशन पहुंचेगी और 00.09 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

सुरेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular