Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश ग्लोबल हाॅस्पिटल का पंजीकरण सीएमओ ने किया निरस्त

 ग्लोबल हाॅस्पिटल का पंजीकरण सीएमओ ने किया निरस्त

प्रयागराज (हि.स.)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रयागराज नानक सरन ने शनिवार को बताया कि ग्लोबल हाॅस्पिटल का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदीप पाण्डेय की मौत के बाद लापरवाही के आरोप पर पीपलगांव स्थित ग्लोबल हाॅस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर की जांच के लिए टीम का गठन किया गया था। टीम ने प्रथम दृष्टया उपचार में लापरवाही प्रतीत होने के कारण हाॅस्पिटल के पंजीकरण को निलम्बित करते हुए सील किया था। जांच कमेटी द्वारा हाॅस्पिटल के भौतिक सत्यापन तथा हाॅस्पिटल प्रशासन द्वारा प्राप्त कराये गये अभिलेखों के निरीक्षण-परीक्षण के उपरांत जांच कमेटी द्वारा दिये गये संस्तुति के आधार पर हाॅस्पिटल के पंजीकरण को निरस्त कर दिया गया।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular