Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्लोबल समिट 2023: मेरठ में 558 निवेशक करेंगे 27 हजार करोड़ का...

ग्लोबल समिट 2023: मेरठ में 558 निवेशक करेंगे 27 हजार करोड़ का निवेश

मेरठ़ (हि.स.)। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का शुक्रवार को लखनऊ में शानदार आगाज हुआ। मेरठ में इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का चौधरी चरण सिंह विवि में सजीव प्रसारण किया गया। मेरठ में 558 निवेशकों ने 27861.90 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। निवेशकों के साथ प्रदेश सरकार के ऑनलाइन एमओयू साइन हो गए।

लखनऊ में शुक्रवार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का शुभारंभ हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन्वेस्टर्स समिट में शामिल हुए। इस ग्लोबल समिट का मेरठ के चौधरी चरण सिंह विवि स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान मेरठ में जिला स्तरीय निवेश कुंभ का भी आयोजन हुआ। मेरठ में 558 निवेशकों ने लगभग 27861.90 हजार करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव प्रदेश सरकार को दिए हैं। मेरठ में इस कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, सीडीओ शशांक चौधरी, उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार ने किया। मेरठ में एमएसएमई क्षेत्र में 390 निवेशक 10 हजार 807 करोड़ का निवेश करेंगे। इसी तरह से नौ निवेशक वैकल्पिक ऊर्जा में 3430 करोड़, 39 निवेशक डेरी उद्योग में 2303.50 करोड़, 20 निवेशक आवासीय व औद्योगिक क्षेत्र विकास में 2034 करोड़, 14 निवेशक हथकरघा व वस्त्र उद्योग में 1675 करोड़, यूपीडा में एक निवेशक 1600 करोड़ रुपए निवेश करेंगे।

इसी तरह से सात निवेशक तकनीकी शिक्षा में 1126 करोड़, दो निवेशक ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में 760 करोड़, पांच निवेशक औद्योगिक क्षेत्र विकास में 673.50 करोड़, पर्यटन क्षेत्र में नौ निवेशक 570 करोड़, दो निवेशक खाद्य सुरक्षा में 554 करोड़, औद्योगिक विकास में एक निवेशक 325 करोड़, तीन निवेशक वन आधारित उद्योग में 285 करोड़, सात निवेशक हॉर्टिकल्चर में 232.50 करोड़, उच्च शिक्षा क्षेत्र में दो निवेशक 190 करोड़, दो निवेशक आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स में 150 करोड़, शहरी विकास से संबंधित तीन निवेशक 120 करोड़, स्वास्थ्य क्षेत्र में तीन निवेशक 23 करोड़, कृषि उद्योग में पांच निवेशक 71 करोड़, पशुपालन में 12 निवेशक 21 करोड़ रुपये, व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास में एक निवेशक तीन करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इस निवेश के धरातल पर उतरने पर मेरठ जनपद में लगभग एक लाख 12 हजार 756 युवाओं को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

इसके साथ ही प्रबंधन, कच्चे माल के आयात व तैयार माल के निर्यात में भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस दौरान 20 स्टाल लगाए गए। कार्यक्रम में निवेशकों को प्रशंसा प्रमाण पत्र और ओडीओपी उत्पादक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एक जिला एक उत्पाद से संबंधित उत्पादों की प्रदर्शनी भी विवि परिसर में लगाई गई।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular