Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर कानपुर में वाहनों के आवागमन में प्रतिबंध

 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर कानपुर में वाहनों के आवागमन में प्रतिबंध

कानपुर (हि.स.)। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन को लेकर शहर के यातयात में नो एंट्री को लेकर परिवर्तन किया गया है। शुक्रवार से नो एंट्री का समय सुबह पांच बजे से 11 बजे तक रहेगा। यह प्रतिबंध 15 फरवरी तक लागू रहेगा।

डीसीपी यातायात तेज स्वरूप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सभी ट्रांसपोर्ट यूनियन एवं व्यवसायिक वाहनों के संचालकों को सूचित किया गया है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की वजह से शहर के अंदर यातायात को व्यवस्थित करने के लिए 10 फरवरी से 15 फरवरी तक यह नो एंट्री का परिवर्तित समय लागू रहेगा। किसी भी दशा में कोई भी व्यवसायिक वाहन सुबह पांच बजे से रात्रि 11 बजे तक शहर के अंदर प्रवेश ना करें।

उन्होंने बताया कि ऐसे सभी मालवाहन एवं भारी माल वाहन 16 चक्के अथवा उससे बड़े वाहन व ट्रेलर आदि जो दिल्ली, पश्चिमी उप्र, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, जम्मू, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान आदि राज्यों की तरफ से आ रहे हैं और जिन्हें बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर के राज्य जैसे-सिक्किम, आसाम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैण्ड, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा आदि को जाना है वे कानपुर से प्रयागराज, वाराणसी, बक्सर, पटना बाईपास से, सोनपुर होते हुए निकले। इसके अतिरिक्त दूसरे वैकल्पिक मार्ग कानपुर से प्रयागराज, वाराणसी, भभुआ, सासाराम होते हुए आगे की ओर यात्रा करें। यह प्रतिबन्ध नौ फरवरी की सुबह से 13 फरवरी तक के लिए लागू रहेगा।

दूसरी सूचना के मुताबिक छह और आठ चक्कों के सामान्य आकार वाले ट्रकों को उन्नाव की सीमा से लखनऊ की तरफ रात्रि के 11:00 बजे के बाद एवं सुबह 04:00 बजे तक जाने की अनुमति दो जाएगी। अतएव ऐसे सभी ट्रक जो दिल्ली अथवा आस-पास के क्षेत्र राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, पश्चिमि उप्र व मध्य प्रदेश आदि से आ रहे हो और यदि उन्हे लखनऊ की तरफ जाना है तो उन्हें कानपुर नगर से लखनऊ की ओर जाने की अनुमति रात्रि 9:30 के बाद से सुबह 2:15 तक ही दी जायेगी, उसके पश्चात पुन: ऐसे ट्रकों पर नो-एंट्री जारी रहेगी।

इसी तरह सभी छह से आठ चाक्का के ट्रक एवं मालवाली वाही स्वयं इस समय का पालन करें अत: नौ फरवरी से 13 फरवरी तक इस निर्देश के क्रम में चलना है।

तीसरा महत्वपूर्ण परिवर्तन

सूचना सभी वाहन बड़े ट्रक एवं ट्रेलर जो पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली, पश्चिमी उप्र, राजस्थान, मप्र व उत्तराखण्ड आदि राज्यों से आ रहे है और जिन्हें बाराबंकी, अयोध्या, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, उत्तर बिहार के पूर्वी चम्पारन, पश्चिमी चम्पारन, गोपालगंज, सीवान, छपरा, वैशाली, मधुवनी, खगरिया इत्यादि क्षेत्रों को जाना है वे कानपुर से प्रयागराज होते हुए जौनपुर, आजमगढ़ होते हुए जाने का कष्ट करें और अपना अप्रितिम्भ सहयोग प्रदान करें।

चौथा परिवर्तन

उत्तर भारत के सभी प्रमुख शहरों दिल्ली, गाजियाबाद, चंडीगढ़, लुधियाना, जम्मू, देहरादून, जयपुर, अजमेर, अलवर , भोपाल, झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ व कानपुर आदि स्थित सभी ट्रांसपोटरों से अनुरोध है कि वे इस समय सारणी का स्वयं भी उपयोग करें तथा उत्तर भारत के सभी राज्यों, पश्चिमी उप्र, मध्य उ.प्र. के सभी ट्रांसपोटरों से साथ ही विभिन्न राज्यों के ट्रांसपोटरों से इस सूचना को ज़्यादा से ज़्यादा साझा कर अपने लिए व सभी के लिए जनहित में सहयोग करने का कष्ट करें।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular