Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्रेटरनोएडा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, दरोगा की फाड़...

ग्रेटरनोएडा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, दरोगा की फाड़ दी वर्दी


ग्रेटर नोएडा । गौतम बुद्ध नगर के जेवर में ग्रामीणों ने गांजा तस्कर के घर दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में ग्रामीणों ने दरोगा समेत सिपाहियों के साथ भी मारपीट कर डाली। इसके बाद पुलिसकर्मी अपने दरोगा को छाड़कर भाग निकले। वहीं, ग्रामीणों ने दरोगा को बंधक बनाने के साथ मारपीट कर उसकी वर्दी भी फाड़ डाली। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। यही नहीं, ग्रामीणों ने बंधक दरोगा के साथ मारपीट करने के बाद वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। यह घटना गौतम बुद्ध नगर के जेवर थाना क्षेत्र में देर शाम घटी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर गांजा तस्कर के घर दबिश देने गई थी। जबकि वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि दबिश के दौरान लोग न सिर्फ पुलिस से बहस कर रहे हैं बल्कि वह धक्का मुक्की पर भी उतारू हैं। हालांकि पुलिस उन्हें समझाने का पूरा प्रयास कर रही है। पुलिस पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि ग्रामीणों के खिलाफ दरोगा समेत सिपाहियों के साथ अभद्रता के संबंध में थाना जेवर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जबकि इस घटना में अब तक तीन लोगों को हिरासत में लेने के साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही कहा कि पुलिस टीम पर हमला करने और दरोगा के साथ मारपीट के साथ वर्दी वाले किसी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular