Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए व्यापारियों ने मांगा लाइसेंस

ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए व्यापारियों ने मांगा लाइसेंस

मेरठ(हि.स.)। सामान्य पटाखों पर रोक के बाद ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए व्यापारियों ने प्रशासन से लाइसेंस मांगा है। शनिवार को संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस जारी करने की मांग की।

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री सरदार दलजीत सिंह, मंत्री अंकुर गुप्ता शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर कहा कि प्रदेश सरकार ने दीपावली पर ग्रीन पटाखों की बिक्री और चलाने की अनुमति दी है। इसके लिए व्यापारियों को लाइसेंस की आवश्यकता है। जिला प्रशासन को व्यापारियों को लाइसेंस जारी करने चाहिए। इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाना चाहिए। व्यापारियों ने इसके साथ ही तेल स्टॉक की लिमिट बढ़ाने की मांग की।

कहा कि तेल की आपूर्ति चालू रहने से व्यापारियों को कोई दिक्कत नहीं होगी। व्यापारियों की सुविधा के लिए कई कदम उठाए जाने जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। ज्ञापन देने वालों में राजीव गुप्ता काले, मुकेश, जगमोहन, गौरव, देवेंद्र सिंह, अमन, पवन, निखिल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular