– क्रिकेटर अंकित के साथ मंडलायुक्त पहुंचे ग्रीनपार्क, देखी व्यवस्थाएं
कानपुर(हि.स.)। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ग्रीनपार्क में क्रिकेट खिलाड़ियों की मांग पर कानपुर स्मार्ट सिटी ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में डायरेक्ट्रेट पवेलियन में विजिटर्स गैलरी स्थापित की है। इसके ही दो वर्चुअल क्रिकेट पिच और “वर्चुअल क्रिकेट बॉलिंग मशीन” को स्थापित किया गया है। इनका ट्रायल शुक्रवार को मंडलायुक्त डा. राजशेखर और किक्रेटर अंकित राजपूत ने किया।
वर्चुअल पिच और वर्चुअल क्रिकेट बॉलिंग मशीन के प्रथम चरण के ट्रायल और इसकी गुणवत्ता के बढ़ोत्तरी के लिए क्रिकेटर अंकित राजपूत के द्वारा स्वयं तथा ग्रीन पार्क हास्टल के बच्चों/क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ पिच पर प्रैक्टिस कर इसका ट्रायल किया गया तथा कुछ सुझाव भी दिये। इस दौरान उन्होंने गेंद की स्विंग से लेकर बालिंग स्पीड का परीक्षण किया तथा इस वर्चुअल पिच पर नार्मल पिच से बालिंग स्पीड कम करने का सुझाव दिया और कहा कि इस पिच पर खिलाड़ियों विभिन्न गेंदों यथा इन स्विंग/आउट स्विंग/गुगली इत्यादि बॉलों पर नियमित प्रैक्टिस कर अपनी प्रतिभा को बढ़ा सकेंगें।
यह हैं विशेषताएं
वर्चुअल पिच और वर्चुअल क्रिकेट बॉलिंग मशीन में उच्च कोटि के सिम्युलेटर लगे हैं जो 40 किलोमीटर से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गेंदों को फेंक सकती है। एक खिलाड़ी तीन ओवर के एक खेल में 18 गेंदें खेल सकता है। संपूर्ण सिस्टम कंप्यूटर नियंत्रित है और टैबलेट पीसी द्वारा नियंत्रित किया जाता है। खिलाड़ियों और गेमर्स की जरूरतों और आवश्यकताओं के लिए टैबलेट पीसी पर मोबाइल ऐप में सभी प्रकार की सेटिंग्स बदल सकते हैं।
महमूद
