झांसी (हि.स.)। विकास खण्ड बबीना की ग्राम पंचायत रक्सा स्व. कल्याण सिंह स्मृति खेल मैदान का लोकार्पण खेल, युवा कल्याण एवं पंचायतीराज के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा, जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी, मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
राज्यमंत्री ने कहा कि खेलों से व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है, इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत सभी व्यक्तिगत एवं सार्वजनित स्थानों को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वयं स्टेडियम के बाहर जाकर पॉलीथीन संग्रहण का कार्य किया। सांसद अनुराग शर्मा ने स्टेडियम के उद्घाटन पर हर्ष व्यक्त करते हुए इस तरह के स्टेडियम अन्य ग्राम पंचायतों में बनवाने की बात कही।
इस मौके पर अदिति चौबे, जितेन्द्र मकराडिया, भरत राजपूत, ज्ञानेन्द्र परिहार, अभिनेन्द्र सहित समस्त विकास खण्ड स्टाफ उपस्थित रहे। अन्त में अमित प्रताप सिंह खण्ड विकास अधिकारी बबीना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
