Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्राम पंचायत की भूमि बेचने और कब्जा मामले दो महिलाओं सहित चार...

ग्राम पंचायत की भूमि बेचने और कब्जा मामले दो महिलाओं सहित चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

– महिला ग्राम विकास अधिकारी एवं महिला प्रधान ने की शिकायत

औरैया (हि.स.)। सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने तथा सरकारी भूमि को बेचने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नाम जद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकसराय अनंतराम की ग्राम पंचायत अधिकारी मंजू व ग्राम प्रधान शवाना की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सरकारी भूमि पर कब्जा करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में ग्राम पंचायत की गाटा संख्या 48 में 0.162 हेक्टेयर भूमि ग्राम पंचायत के पंचायत घर के नाम दर्ज है। उक्त भूमि पर पंचायत घर का निर्माण कार्य चल रहा है। विवाद के चलते निर्माण कार्य के दौरान राजस्व टीम व पुलिस की मौजूदगी में उक्त भूमि की पैमाइश की गई, तो भूमि का रकवा कम पाया गया।

जांच में सरकारी भूमि पर दिनेश कुमार, जावेद सिंह निवासी अनंतराम द्वारा पक्का मकान बना लिया गया। अंशु सिंह द्वारा शौचालय का टैंक बना दिया गया तथा कुंदन सिंह द्वारा शेष खाली जगह पर कब्जा कर लिया। साथ ही जांच में उक्त भूमि को रुचि यादव ने नवंबर 2018 में द्रोपदी निवासी नगला सिमार द्वारा रजिस्ट्रार औरैया के यहां बैनामा कराकर क्रय करने के अभिलेख प्रस्तुत किए गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सरकारी भूमि पर कब्जा करने के आरोप में दो महिलाओं सहित चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

सुनील /मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular