Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्रामीण सुरक्षा पर तीसरी नजर, गांवों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

ग्रामीण सुरक्षा पर तीसरी नजर, गांवों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

– एडीजी जोन व कमिश्नर की मीटिंग में शामिल हुए 500 गांवों के ग्राम प्रधान

– आपरेशन त्रिनेत्र के तहत गांवों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

– आपराधिक घटनाओं पर अंकुश, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा है मकसद

गोरखपुर (हि.स.)। सोमवार को एडीजी जोन अखिल कुमार व कमिश्नर रवि कुमार एनजी की मीटिंग में 500 गांवों के ग्राम प्रधान शामिल हुए। आपरेशन त्रिनेत्र के तहत गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का निर्णय लिया गया। य़ह निर्णय आपराधिक घटनाओं पर अंकुश, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के मकसद से लिया गया है।

आपरेशन त्रिनेत्र के तहत अब गांवों में भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। जिले के लगभग 500 ग्राम प्रधानों से बातचीत कर एडीजी जोन व कमिश्नर ने इसको साकार कराने का खाका तैयार किया। हर तरह की गैर कानूनी कार्यों तथा घटना को कैमरे में कैद करने का मकसद तो है ही दोषी की पहचान कर अपराधी के मन मे भय व्याप्त करना भी मकसद है।

जनपद के 500 से अधिक ग्राम प्रधानों के साथ बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह सभागार में गोष्ठी कर रहे एडीजी जोन अखिल कुमार ने कहा कि गांव के विकास से जिले का विकास जुड़ा है। प्रदेश और देश का विकास ग्राम पंचायत के विकास पर निर्भर है। इसका भार ग्राम प्रधान पर सर्वाधिक होता है। एडीजी जोन ने इनसे आह्वान किया कि यहां उपस्थित सभी ग्राम प्रधान अपनी-अपनी ग्राम सभा को अपराध मुक्त बनाने में योग दें। ग्राम सभा के मुख्य चौराहे पर चार सीसी कैमरा लगाएं। ग्राम सभा अपराध मुक्त होगा। 05 वर्षों के कार्यकाल में कम से कम 5 स्थानों पर जरूर सीसी कैमरा लगाएं। सीसी कैमरे की मदद से वास्तविक अपराधी पकड़ा जाता है। ऐसा कराने से गांव में होने वाले अपराध व महिला अपराध पर पूर्ण विराम लगना स्वाभाविक है।

मिला टिप्स

गोरखपुर जनपद को सेफ जोन बनाने के लिए जिन बातों पर जोर दिया गया, उनमें ग्राम पंचायत में सीसी कैमरे लगवाना शामिल है। बताया गया कि जींस कंपनी का सीसी कैमरा लगाएं। कंपनी से लिखित एग्रीमेंट कराएं। कंपनी कम से कम 3 वर्ष तक सीसी कैमरे की देखरेख करेगी।

75 चौराहों पर 75 कैमरे का लक्ष्य

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर जिले के 75 चौराहों पर सीसी कैमरे लगाने का लक्ष्य है। 44 चौराहो पर लगाये जा चुके हैं। 31 चौराहों पर सीसी कैमरे लगाने की प्रक्रिया जारी है। इनको लगाने की प्रक्रिया गतिशील है।

मंडलायुक्त ने कहा

मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने ग्राम प्रधानों से कहा कि जनपद को सेफ जोन घोषित किया जाना है। किसी भी ग्रामसभा की किसी भी प्रकार की समस्या हो तो मुझसे व एडीजी जोन के ऑफिस आयें। समस्याओं का समाधान तत्काल होगा।

ग्राम प्रधानों ने बतायी समस्या

कुछ ग्राम प्रधानों ने ग्राम सभा की समस्याओं बताया। एडीजी व कमिश्नर ने समस्याओं का समाधान त्वरित गति से निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि महीने के पहले व तीसरे शनिवार को तहसील समाधान दिवस और दूसरे तथा चौथे शनिवार को आयोजित थाना दिवस में समस्याओं का समाधान होता है। अब थाना दिवस को ग्राम सभाओं में आयोजित करने पर विचार हो रहा है। अब उच्च अधिकारी गांव की समस्या को गांव में ही सुलझाने का कार्य करेंगे। इधर-उधर भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ग्राम प्रधान कैमरे लगाएं, बैंड की धुन पर पुलिस स्वागत करेगी

एडीजी जोन अखिल कुमार ने सीसी कैमरा लगाने के लिए प्रधानों को प्रेरित करते हुए कहा कि शहर के तर्ज पर ही ग्रामीण इलाकों में भी सभी ग्राम प्रधान अपने गांव, चौक व चौराहों पर कैमरे लगवाए। उनके गांव पुलिस पहुंचेगी। बैंड के साथ स्वागत कर धन्यवाद देगी।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular