Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाग्रह गोचर और शनि की साढ़े साती को शांत करती हैं मां...

ग्रह गोचर और शनि की साढ़े साती को शांत करती हैं मां कात्यायनी

पंडित अतुल शास्त्री

नवरात्र यानी इन नौ दिन में जातक उपवास रखकर अपनी भौतिक, शारीरिक, आध्यात्मिक और तांत्रिक इच्छाओं को पूरा करने की कामना करता है। इन दिनों में ईश्वरीय शक्ति उपासक के साथ होती है और उसकी इच्छाओं को पूरा करने में सहायक होती है। शारदीय नवरात्र में घर में पूजन करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस दौरान पूजा करने वाले साधकों को नियमों का कठोर पालन करना अनिवार्य है। नवरात्र माँ आदिशक्ति की आराधना सहित विशेष कार्यसिद्धि का भी विशेष पर्व है। इस दौरान कुछ लाभकारी अनुष्ठानों के ज़रिये आप अपने जीवन में खुशियाँ ला सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आपका विवाह नहीं हो रहा है या आप वैवाहिक जीवन में सुखी नहीं है। वैवाहिक जीवन में समस्या के कई कारण हो सकते हैं जैसे कुंडली का ना मिलना, ग्रह गोचर की ख़राब दशा में विवाह होना, शनि साढ़े साती या नाडी दोष होना क्लेश का कारण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में यदि आप स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं तो माँ कात्यायनी का अनुष्ठान बहुत लाभकारी है।माँ दुर्गा का छठा रूप है कात्यायनी। एक बार एक महान संत जिनका नाम कता था, जो अपने समय में बहुत प्रसिद्ध थे ,उन्होंने देवी माँ की कृपा प्राप्त करने के लिए लंबे समय तक तपस्या करनी पढ़ी। उन्होंने एक देवी के रूप में एक बेटी की आशा व्यक्त की थी। उनकी इच्छा के अनुसार माँ ने उनकी इच्छा को पूरा किया और माँ कात्यायनी का जन्म हुआ।
माँ दुर्गा के छठें स्वरूप का नाम कात्यायनी है। नवरात्र के छठवें दिन इन्हीं की पूजा-अर्चना की जाती है। पुराणों के अनुसार, कात्यायन ऋषि के यहां जन्म लेने के कारण माता के इस स्वरुप का नाम कात्यायनी पड़ा। माँ कात्यायनी का यह स्वरूप अत्यंत चमकीला और भव्य है। इनकी चार भुजाएँ हैं। माँ कात्यायनी का दाहिनी तरफ का ऊपरवाला हाथ अभयमुद्रा में तथा नीचे वाला वरमुद्रा में है। बाईं तरफ के ऊपर वाले हाथ में तलवार और नीचे वाले हाथ में कमल-पुष्प सुशोभित है। इनका वाहन सिंह है। माँ कात्यायनी शत्रुओं का नाश करनेवाली हैं इसलिए इनकी पूजा करने से शत्रु पराजित होते हैं और जीवन सुखमय बनता है। मान्यता यह भी है कि माँ कात्यायनी की पूजा करने से कुंवारी कन्याओं का विवाह जल्द हो जाता है। भगवान कृष्ण को पति के रूप में पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने कालिन्दी यानि यमुना के तट पर माँ कात्यायनी की ही आराधना की थी। अतः मां कात्यायनी ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में भी जानी जाती हैं। माता कात्यायनी की उपासना से आज्ञा चक्र जाग्रति की सिद्धियां साधक को स्वयंमेव प्राप्त हो जाती है। वह इस लोक में रहकर भी अलौलिक तेज और प्रभाव से युक्त हो जाता है तथा उसके रोग, शोक, संताप, भय आदि सर्वथा विनष्ट हो जाते हैं। माँ कात्यायनी के पूजन में मधु का महत्व बताया गया है. इस दिन प्रसाद में मधु यानि शहद का प्रयोग करना चाहिए. इसके प्रभाव से साधक सुंदर रूप प्राप्त करता है।ऋषि कात्यायन की पुत्री मां कात्यायनी को सफेद रंग अत्यंत प्रिय है, जो शांति का प्रतीक है। अतः इस दिन विशेष रूप से सफेद रंग का प्रयोग करना शुभ प्रभाव देता है। बुध ग्रह कि शांति तथा अर्थव्यस्था के उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए कात्यायनी देवी की पूजा करें। माँ दुर्गा के कात्यायनी रूप की उपासना करने के लिए ‘या देवी सर्वभूतेषु माँ कात्यायनी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः’ मंत्र की साधना करनी चाहिए।

ग्रह गोचर और शनि की साढ़े साती को शांत करती हैं मां कात्यायनी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular