Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्यारह हजार मिट्टी के दीपक से जगमगाएगा शक्तिपीठ देवीपाटन

ग्यारह हजार मिट्टी के दीपक से जगमगाएगा शक्तिपीठ देवीपाटन

बलरामपुर (हि.स.)। दीपावली पर ग्यारह हजार मिट्टी के दिये शक्तिपीठ देवीपाटन में जलाए जाएंगे। बृहद रूप से आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारी शक्तिपीठ पर पूरी कर ली गई है। दीपावली पर देवीपाटन में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचेंगे।

सोमवार को शक्तिपीठ देवीपाटन में परंपरागत ढंग से दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। पीठ पर ग्यारह हजार मिट्टी के दिये जलाने को लेकर स्वयंसेवक सोमवार की सुबह से ही लगेंगे। दीपावली पर होने दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क्षेत्र के दूर-दराज से श्रद्धालु देवीपाटन पहुंचे हैं, दिये जलाते हैं। परिवार के लिए मंगलकामनाएं करते हुए मां पाटेश्वरी के दर्शन पूजन करते है।

दीपावली पर श्रद्धालुओं से देवीपाटन पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी ने अपील करते हुए कहा की सभी लोग अपने घरों में मिट्टी के दिये जलाकर दीपोत्सव मनाए। यह पर्व खुशियां बांटने का है। सभी लोग खुशियां मनाएं और खुशियां बांटे। महंत ने बताया कि दीपावली पर ग्याराह हजार मिट्टी के दिये पीठ पर जलायें जाएंगे । जिसको लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है।

शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन की गणना 51 शक्ति पीठ में होती है यहां पूरे वर्ष देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। दीपावली पर पीठ के द्वारा वृहद रूप से दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होते है।

प्रभाकर/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular