Sunday, January 18, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागौशाला रुद्रगढ़नौसी का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया

गौशाला रुद्रगढ़नौसी का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया

गोंडा होली के अवसर पर विकासखंड मुजेहना की गौशाला रुद्रगढ़नौसी का मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान गौ आश्रय स्थल पर गौपूजन एवं गोवंश को पारंपरिक व्यंजन खिलाए गए गौ आश्रय स्थल को मॉडल गौ आश्रय स्थल के रूप में विकसित करने के लिए संभावना तलाशने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी नेडा को निर्देशित किया गया है तथा खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया गया की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गौ आश्रय स्थल से जोड़ते हुए विभिन्न उत्पादों का निर्माण कराए जिससे गौ आश्रय स्थल स्वालंबी बन सके तथा स्वयं सहायता समूहो का समग्र विकास हो सके निरीक्षण के समय प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी मुजेहना, नोडल पशु चिकित्सा अधिकारी गोण्डा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, पशु चिकित्सा अधिकारी रूपईडीह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम प्रधान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे

गौशाला रुद्रगढ़नौसी का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया
गौशाला रुद्रगढ़नौसी का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया
RELATED ARTICLES

Most Popular