मुख्यअतिथि महाराष्ट्र से सपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक अबू आसिम आजमी ने मौजूदा सरकार पर चलाए तीखे तीर
मसकनवा गोंडा:-गौरा विधान सभा 301 से समाजवादी पार्टी से संभावित प्रत्याशी अब्दुल कलाम मलिक व सपा नेता अब्दुल हफीज मलिक के समर्थन में सपा के कद्दावर नेताओ ने गौरा से भाजपा के किले को ढहाने की पूरी तैयारी कर ली है।इसी क्रम में सोमवार को अब्दुल हफीज मलिक के नेतृत्व में महाराष्ट्र से सपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व मौजूदा विधायक अबु असिम आजमी,जिला अध्यक्ष पप्पू यादव,पूर्व चेयरमैन कमरूद्दीन,जिला उपाध्यक्ष सपा युवजनसभा आदित्य यादव व सपा के कई दर्जन नेताओ का स्वागत सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीगणों ने मलिक आवास राघव बस्ती में माला पहनाकर व पुष्पवर्षा कर किया।सपा नेता अब्दुल कलाम मलिक ने परिवर्तन यात्रा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपने गौराविधान सभा में विकास करने आया हूं न कि जातिवादिता करने।वहीं मुख्य अतिथि विधायक अबू आसिम आजमी ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा पार्टी समाजवाद में विश्वास रखती हैं न कि नाम बदलने में।सम्मेलन में पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय,अब्दुल हफीज मलिक,डॉ अनवर महमूद, फरहान अहमद खान,राजेश्वर मिश्रा,कमरुद्दीन,महफूज खां,मंजूर मालिक,मोहनलाल यादव,डॉ दानिश,अरुण यादव,अशोक यादव,मोहन वर्मा, नरेंद्र यादव सहित अन्य सपा के पदाधिकारीगणों ने सपा सरकार के कार्यों को गिनाया तथा पुनः सपा सरकार बनाने की अपील की।
