गौतम बुद्ध नगर । उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्ध नगर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने शनिवार रात एक होटल पर छापा मारकर एक युवती सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवती फरीदाबाद की बताई जा रही है। पुलिस डिप्टी-कमिश्नर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 36 में स्थित एक होटल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने शनिवार देर रात छापा मारा और गिरफ्तारी की। गिरफ्तार लोगों में फरीदाबाद की एक लड़की सहित दो युवक पकड़े गए हैं।
सिंह ने बताया कि होटल मैनेजर अजय कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा का कहना है कि सूचना के आधार पर सेक्टर 36 के एक होटल में छापेमारी की गई, फरीदाबाद से आई एक लड़की और 2 लड़के पकड़े गए हैं। इनके विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गौतम बुद्ध नगर में सेक्स रैकेट का खुलासा, 1 लड़की सहित 3 गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
