Sunday, March 22, 2026
Homeव्यापारगौतम अडानी की कंपनी को बड़ा झटका, सेबी ने आईपीओ पर लगाई...

गौतम अडानी की कंपनी को बड़ा झटका, सेबी ने आईपीओ पर लगाई रोक

नई दिल्ली | अडानी विल्मर लिमिटेड को मार्केट रेग्युलेट करने वाली संस्था सेबी से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, गौतम अडानी समूह की इस कंपनी के प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को सेबी ने रोक दिया है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बताया कि अडानी विल्मर के ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस पर टिप्पणियों को जारी करने पर रोक लगा दी गई है। आमतौर पर ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस के लिए सेबी जो टिप्पणी देता है, उसे ही आईपीओ की मंजूरी माना जाता है। इसी के बाद कंपनियां आईपीओ ला सकती हैं।

आईपीओ पर रोक की वजह: अडानी विल्मर के आईपीओ पर रोक की वजह अडानी समूह की कंपनियों के खिलाफ हो रही जांच है। बीते जुलाई महीने में केंद्र सरकार के मंत्री पंकज चौधरी ने संसद को बताया था कि प्रतिभूति नियामक और सीमा शुल्क प्राधिकरण नियमों का पालन न करने के लिए अडानी समूह की कुछ कंपनियों की जांच कर रहे हैं। हालांकि, चौधरी ने जांच के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular