Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगौतमबुद्ध नगर : लापता किशोर का शव नहर में मिला

गौतमबुद्ध नगर : लापता किशोर का शव नहर में मिला

गौतमबुद्ध नगर । जिले के थाना रबूपुरा क्षेत्र के आकलपुर गांव से 16 जुलाई को गायब हुए 15 वर्षीय किशोर का शव अगले दिन जनपद अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र में एक नहर में मिला। मिली जानकारी के मुताबिक आकलपुर गांव का रहने वाला मुदित (15) दसवीं कक्षा का छात्र था। वह 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे घर में बिना किसी को बताए मोटरसाइकिल से निकल गया और घर नहीं लौटा। घर वालों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी। छात्र का शव 17 जुलाई को जनपद अलीगढ़ के थाना पिसावा क्षेत्र स्थित नहर में मिला। लड़के के शरीर पर चोट के कुछ निशान मिले हैं। परिजनों ने मुदित की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular