गौतमबुद्ध नगर । जिले के नोएडा फेस-2 थाना क्षेत्र के अंतर्गत याकूबपुर गांव में 20 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते शुक्रवार रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नोएडा फेस-2 थाना पुलिस के मुताबिक याकूबपुर गांव में रहने वाले अभिषेक कुमार (20) ने बीती रात को अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि मृतक मूल रूप से शाहजहांपुर जिले का रहने वाला था और 10 दिन पूर्व ही नोएडा आया था, तथा अपने मामा के साथ याकूबपुर गांव में किराए के मकान में रह रहा था।घटना के समय उसके मामा ड्यूटी पर गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है।
