Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोवा में छाई बलिया की बेटी स्मृति सिंह, नेशनल पंचायत पार्लियामेंट को...

गोवा में छाई बलिया की बेटी स्मृति सिंह, नेशनल पंचायत पार्लियामेंट को सम्बोधित किया

बलिया (हि. स.)। प्रतिष्ठित रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार प्राप्त जिले की बेटी स्मृति सिंह ने गोवा के आजादी की 60वीं और भारत के स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर गोवा विधान सभा द्वारा आयोजित ”नेशनल पंचायत पार्लियामेंट” कार्यक्रम में देश के पंचायत प्रतिनिधियों व युवाओं से भरी सभा को संबोधित किया।

एमआईटीएसओजी पुणे के सहयोग से गोवा की राजधानी पणजी के डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी युवा प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाना है। ताकि देश में लोकतंत्र को मजबूती मिले और एक राष्ट्रवादी सोच का निर्माण हो सके।

जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में शुमार रतसर कला की निवर्तमान प्रधान स्मृति सिंह ने इस कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में आमंत्रित करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री डा. प्रमोद सावंत और एमआईटी एसओजी पुणे के निदेशक राहुल का आभार जताया। मुख्यमंत्री डा. प्रमोद सावंत ने स्मृति सिंह को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

स्मृति सिंह प्रदेश की प्रतिष्ठित रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार सहित देश व प्रदेश के प्रतिष्ठित पुरस्कारों के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हो चुका है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बनारस में एक कार्यक्रम में सम्मानित किया था।

इस कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत जी, गोवा के विधानसभाध्यक्ष राजेश पटनेकर, पूर्व थलसेनाध्यक्ष व पूर्व राज्यपाल जेजे सिंह और छवि राजावत आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular