Monday, April 13, 2026
Homeविधि एवं न्यायगोवा के कर्लिस रेस्टोरेंट को गिराने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

गोवा के कर्लिस रेस्टोरेंट को गिराने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

नई दिल्ली (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने सोनाली फोगाट हत्या मामले से चर्चा में आए गोवा के कर्लिस रेस्टोरेंट को गिराने पर रोक लगा दी है।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के मामले में रेस्टोरेंट को गिराने का आदेश दिया था। मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी।

कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि तक रेस्टोरेंट परिसर में व्यावसायिक गतिविधि पर रोक का आदेश दिया है। रेस्टोरेंट प्रबंधन ने गोवा कोस्टल मैनेजमेंट अथॉरिटी के गिराने के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की है।

23 अगस्त को हरियाणा की भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट इस रेस्टोरेंट में मृत पाई गई थीं। आरोप है कि फोगाट की मौत ड्रग्स लेने की वजह से हुई थी।

संजय/पवन/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular