Saturday, April 4, 2026
Homeराज्यगोवा: अबतक 14 विधायक दे चुके इस्तीफा

गोवा: अबतक 14 विधायक दे चुके इस्तीफा

पणजी (हि.स.)। कुल 40 सदस्यों की गोवा विधानसभा में अबतक 14 विधायक त्यागपत्र दे चुके हैं। वहीं, 3 राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों का विलय हुआ है। नतीजतन गोवा की राजनीतिक उलटफेर को देखते हुए बीजेपी के लिए सत्ता में बने रहना, चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

चुनाव आयोग ने चुनाव की घोषणा कर राज्य में आचार संहिता लागू कर दी है। अब जबकि अलगाव कानून सख्त हो गया है, विधायकों को एक राजनीतिक दल से दूसरे में जाने के लिए इस्तीफा देने की जरूरत है। इस हिसाब से अब तक 14 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इस इस्तीफे को स्वीकार करना अध्यक्ष पर निर्भर है। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति में सचिव यह काम करता है। फिलहाल आचार संहिता लागू होने के बाद यह काम नम्रता उलमान को करना है। गोवा विधानसभा की प्रथम महिला सचिव नम्रता उलमान ने बताया कि उनके कार्यकाल में अधिकतम 14 विधायकों ने इस्तीफा दिया है।

इस्तीफा देने वाले विधायकों की सूची

विश्वजीत राणे: 16 मार्च 2017

सुभाष शिरोडकर: 16 अक्टूबर 2018

दयानंद सोपटे: 16 अक्टूबर 2018

लुइसिन फालेरो: 27 सितंबर 2021

जयेश सालगांवकर: 2 दिसंबर 2021

रवि नाइक: 17 दिसंबर 2021

रोहन खानवटे: 15 दिसंबर 2021

ऐलेना सल्धाना: 16 दिसंबर 2021

एलेक्स रेजिनाल्ड: 20 दिसंबर 2021

कार्लोस अल्मेडा: 21 दिसंबर 2021

प्रसाद गावकर: 9 जनवरी 2022

माइकल लोबो: 10 जनवरी, 2022

प्रवीण झांट्ये: 10 जनवरी 2022

गोविंद गावड़े: 10 जनवरी 2022

मनीष कुलकर्णी

RELATED ARTICLES

Most Popular