Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोवर्धन : दो नाबालिग बालिकाओं को अगवा करने वाले दो भाइयों में...

गोवर्धन : दो नाबालिग बालिकाओं को अगवा करने वाले दो भाइयों में एक गिरफ्तार

– दूसरे की सरगर्मी से तलाश जारी 
मथुरा (हि.स.)। थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव में घर के बाहर खेल रही दो नाबालिग बालिकाओं को दो सगे भाई अपहरण कर ले गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने बीतीरात ही गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के जंगलों से बालिकाओं को बरामद करते हुए आरोपित अपहरणकर्ता को पकड़ा है जबकि उसके भाई की तलाश में पुलिस दबिश बनाए हुए हैं। 
गौरतलब हो कि, रविवार शाम खेलते खेलते घर से बाजार की ओर निकलीं दस वर्षीय तथा उसकी 12 वर्षीय चचेरी बहन को ऋषि पुत्र तारा सिंह, देवी सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी गण जतीपुरा अगवा कर ले गए। उनके हाथ बांध जंगल मे ले जाया गया। देर शाम तक वापस न आने पर स्वजन ने खोजबीन की तो दोनों जंगल मे मिलीं। नाबालिग के भाई पर बालिकाओं की निगहबानी कर रहे ऋषि ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
सोमवार एसपी क्राइम राधेश्याम राय ने बताया कि गांव जतीपुरा में दो नाबालिग बच्चियों को दो युवक उठाकर ले गए थे। बच्चियों के पिता द्वारा घटना की सूचना थाने पर दी गई। थाना पुलिस ने पिता के साथ मिलकर बच्चियों की खोजबीन कर दोनों बच्चियों को बरामद कर लिया। अपहरण में शामिल दो भाईयों में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि देवी सिंह पुत्र तारा सिंह की तलाश में पुलिस जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular