Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोल्ड लोन देने वाली कंपनी में हुई चोरी का खुलासा, एरिया सेल्स...

गोल्ड लोन देने वाली कंपनी में हुई चोरी का खुलासा, एरिया सेल्स मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार

बाराबंकी(हि.स.)। गोल्ड लोन देने वाली कंपनी आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस में चोरी करने वाले एरिया सेल्स मैनेजर सहित तीन लोगों को हैदरगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 लाख रुपये का सोना बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि हैदरगढ़ कस्बे में ही एक गोल्ड लोन देने वाली कंपनी जो माइक्रो फाइनेंस के माध्यम से गोल्ड लोन देती थी। उसके कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी कि उस की कंपनी से सात गोल्ड लोन के पैकेट गायब है। 188 ग्राम सोना है, जिनकी कीमत 10 लाख रुपये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में लग गई।

तमाम लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद पता चला कि कंपनी के ही दो कर्मचारियों ने ही एक मित्र के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। इस चोरी में कस्बे की ही रहने वाले इसी कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर आकाश मिश्रा हैं। उनका जूनियर विकास ने अपने मित्र प्रभाकर त्रिपाठी शामिल है। प्रभाकर की कस्बे में ही कपड़े की दुकान है तथा इन लोगों के साथ पढ़ा हुआ है। उनकी मिलीभगत से प्रभाकर ग्रिल ने सात सोने के पैकेट चोरी कर चला गया।

हैदरगढ़ थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी की तत्परता से वह माल बरामद हुआ क्योंकि माल भी बिक नहीं पाया था। इन तीनों के बीच माल का बंटवारा नहीं हो पाया था। इसलिए माल भी बरामद हो गया। तीनों आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।

पंकज/दीपक/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular