सुलतानपुर (हि.स.)। बल्दीराय थानाक्षेत्र के सोनबरसा गांव मे 2 दिन पूर्व अज्ञात बदमाशों के हमले से घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी । युवक खेत की सिंचाई कर वापस लौटने के दौरान गोली मारी गई थी । थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी कर विधिक कार्रवाई की जायेगी।
सोनवरसा गांव निवासी मोहम्मद इकराम (26) पुत्र मोहम्मद असलम पिता के साथ शनिवार शाम गेहूं खेत के खेत में सिंचाई कराने गया था। वह बाइक से खेत से घर वापस लौटा लेकिन घर नहीं पहुंचा। पिता कुछ समय के बाद घर पहुंचा और बेटे के घर पर नहीं मिलने पर उसने तलाश शुरू की तो गांव के बाहर बाग में बेटा खेत में खून में लथपथ मिल था। तत्काल परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में एक निजी हॉस्पिटल में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
दुबई में करता था जॉब
इकराम दुबई में रहकर जॉब करता था। 28 अक्टूबर को वो दुबई से लौटा था, आगामी 29 दिसंबर को उसे वापस जॉब पर लौटना था। घायल इकराम चार भाई और दो बहन है। भाइयों में वह तीसरे नंबर पर है।
दयाशंकर
