Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोली मारकर बुजुर्ग की हत्या, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बदायूं (हि.स.)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के नाती ने गांव के ही चार लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

किशनपुर में रहने वाले बुजुर्ग रक्षपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोली चलने की आवाज सुनकर मृतक का बेटा महेंद्र पहुंचा तो हत्यारे मौके से भाग गए थे। महेंद्र ने बताया कि उनके पिता की गांव में किसी से रंजिश भी नहीं है। फिर भी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रक्षपाल की हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। मृतक के नाती जितेंद्र ने गांव के ही बाबूराम, कपूरी सिंह, नन्हे, विनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने चारों लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह ने मौका-मुआयना किया। एसएसपी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।

अरविंद/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular