Tuesday, March 10, 2026
Homeमनोरंजन'गोला सिंह लिंबाचिया पॉटर' की तस्वीर पर भारती के फैंस ने जमकर...

‘गोला सिंह लिंबाचिया पॉटर’ की तस्वीर पर भारती के फैंस ने जमकर बरसाया प्यार

लाफ्टर क्वीन के नाम से मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी मदरहुड लाइफ इंज्वॉय कर रही हैं। अपने पहले बच्चे के आने से भारती और उनके पति हर्ष काफी खुश हैं।

भारती के फैंस अभी तक बच्चे की पहली झलक पाने के लिए बेकरार थे। फैंस की इस बेकरारी को देखते हुए हाल ही में भारती सिंह ने बच्चे की जन्म के तीन महीने बाद बच्चे लक्ष्य उर्फ गोला की पहली झलक फैंस के साथ साझा की थी। अब एक बार फिर से लक्ष्य की एक कलरफुल तस्वीर सामने आई है। जिसे भारती ने नहीं, बल्कि कोरियोग्राफर पुनीत पाठक की पत्नी और उनकी फेमिली फ्रेंड निधि ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं।

तस्वीर में भारती सिंह का बेटा हैरी पॉटर लुक में दिखाई दे रहा है। बेबी गोला को येलो और रेड कलर की ड्रेस के साथ ब्राउन टोपी पहनाई गई है। साथ ही हैरी पॉटर की तरह चश्मा भी लगा रखा है। उसके हाथ में जादू की छड़ी भी है। बेबी गोला इस तस्वीर में इतने क्यूट लग रहा है कि उस पर से नजरें नहीं हट रही हैं।

निधि ने भारती के बेटे का नाम ‘गोला सिंह लिंबाचिया पॉटर’ रखा है। निधि सिंह ने फोटो के साथ लिखा, ये गोला उन्हें दे दो। इस पर भारती ने रिप्लाई भी किया है कि, आकर ले जाएं जल्दी। साथ ही उन्होंने हार्ट की इमोजी भी बनाई है।

भारती सिंह ने 3 दिसंबर, 2017 को स्क्रीन राइटर और टीवी होस्ट हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी । दोनों इसी साल 3 अप्रैल को अपने पहले बच्चे के माता -पिता बने हैं।

कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular