Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोला गोकर्णनाथ के नवनिर्वाचित विधायक अमन गिरि ने ली शपथ

गोला गोकर्णनाथ के नवनिर्वाचित विधायक अमन गिरि ने ली शपथ

लखनऊ (हि.स.)। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को यहां विधानभवन स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हाल में गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में निर्वाचित हुए विधायक अमन गिरि को सदस्यता की शपथ दिलायी।

लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के कारण उपचुनाव कराना पड़ा था। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि ने जीत दर्ज की। उन्होंने सपा उम्मीदवार विनय तिवारी को हराया। अमन गिरि दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के बेटे हैं।

शपथ ग्रहण के मौके पर विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे और पार्टी के कुछ पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular