गोरखपुर (हि.स.)। यातायात पुलिस ने शनिवार को ताबड़तोड़ चेकिंग कर 356 गाड़ियों का चालान कर दिया। न सिर्फ 17 हजार 100 रुपये चालान की रकम वसूली बल्कि 35 चार-पहिया वाहनों के चालकों का सीट बेल्ट न लगाने की वजह से कार्रवाई झेलनी पड़ी।
ट्रैफिक आवागमन के समय दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चले चेकिंग अभियान में दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, बेगैर हेलमेट वाहन चलाने तथा चार पहिया वाहनों पर ब्लैक सीसा लगाने व सीट बेल्ट न बांधने वाले चालकों का चालान हुआ।
पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रामसेवक गौतम की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को काली मंदिर, बैंक रोड व गोलघर की सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया। वाहनों का चालान करने की कार्रवाई हुई और इनसे समन शुल्क वसूला गया। 356 गाड़ियों का चालान हुआ। बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे 241 तथा ट्रिपलिंग कर चल रहे 21 वाहनों का चालान हुआ। चेकिंग अभियान में पहली बार बिना गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराए चले रहे 18 वाहन भी चालान हुए। इनके अलावा 41 अन्य गाड़ियों का चालान किया गया। 35 चार-पहिया वाहनों के चालकों ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था।
पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रामसेवक गौतम का कहना है कि इस तरह की चेकिंग आगे भी चलती रहेेेगी। बगैर हेलमेट व सीट बेल्ट के चलने वालों के खिलाफ कार्रवाईयां होती रहेंगी।
