लखनऊ(हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए 02576 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन को अब गोरखपुर की जगह ऐशबाग से संचालित करेगा,जबकि गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस को रास्ता बदलकर गोंडा-बस्ती के रास्ते चलाया जाएगा।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, गोंडा स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते ट्रेनों के निरस्तीकरण,मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन एवं शॉर्ट ओरिजिनेशन में संशोधन किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से 05 जून को चलने वाली 02576 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन निरस्त होने के स्थान पर ऐशबाग से चलाई जाएगी। हैदराबाद से 03 जून को चलने वाली 02575 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन निरस्त होने के स्थान पर ऐशबाग में शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
इसी तरह से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 02 जून को चलने वाली 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त होने के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से 04 जून को चलने वाली 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त होने के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। इस ट्रेन को अप-डाउन दोनों तरफ खलीलाबाद एवं बस्ती स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा।
दीपक
