गोरखपुर (हि.स.)। अब गोरखपुर जोन के युवाओं को उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को ‘सोशल मीडिया वॉलंटियर्स’ के रूप में काम करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
गोरखपुर जोन में भी ‘सोशल मीडिया वॉलंटियर’ के रूप में कार्य करने के लिए दक्ष युवाओं को आमंत्रित किया गया है। पुलिस अपने कामकाज में इनकी प्रतिभा का सदुपयोग करेगी। इन्हें अपर पुलिस महानिदेशक जोन कार्यालय, परिक्षेत्रीय एवं जनपदीय कार्यालय की सोशल मीडिया सेल के साथ काम करना होगा।
इसमें होनी चाहिए स्पेशिलिटीजिन युवाओं को स्टोरी राइटिंग, कैप्शन, डिजिटल मीडिया, फिल्म मेकिंग और वीडियो एडिटिंग आदि के क्षेत्र में रुचि है, वे आवेदन कर सकते हैं। युवा अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग कर अलग पहचान बना सकते हैं। इतना ही नहीं, पुलिस के साथ काम करने से उन्हें पुलिस के संबंध में फैली भ्रांतियों को भी जानने का मौका मिलेगा।
आयु सीमा की नहीं कोई बाध्यताइसमें आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं रखी गई है। सिर्फ अनुभव होना ही काफी है। तकनीक में रुचि रखने वाले छोटे बच्चे भी इस सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।
इन नंबरों पर नोट कराएं नाम-पतासोशल मीडिया वॉलंटियर्स के रूप में काम करने के इच्छुक युवाओं को नाम और पता अपने जोन कार्यालय में दर्ज करावाना होगा। इसके लिए मोबाइल नंबर 9454457724 व 9161083357 जारी किया गया है।
स्क्रीनिंग से होगा चयनअपर पुलिस महानिदेशक परिक्षेत्रीय, पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की कमेटी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन करेगी। इनकी स्क्रीनिंग होगी और कार्य करने का मौका मिलेगा। चयन के बाद इन्हें ‘सोशल मीडिया वॉलंटियर’ के नाम से जाना जाएगा।
